आजकल शादियों में फंक्शन कई दिनों तक चलते हैं और दुल्हन के सामने चुनौती होती है हर समय अलग लुक कैरी करने की। सामान्यत हल्का मेकअप प्री वैडिंग फंक्शन के लिए ठीक रहता है ताकि दुल्हन भी फंक्शन की एक्टिविटीज में शरीक हो सके। शादी वाले दिन वरमाला के दौरान हैवी मेकअप की ही डिमांड रहती है ताकि दुल्हे ही नहीं बारातियों की नजर भी दुल्हन पर ठहर सके। खास बात यह है शादी समारोह के लिए दुल्हन को सिर्फ मेकअप की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि उसे पूरा मेकओवर करने की जरूरत है।
हर महिला का सपना बॉलीवुड दिवा की तरह खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने का होता है। खास तौर से तब जब मौका आपकी ही शादी का हो। शादी का दिन हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण दिन होता है और इस के लिए खासकर लड़कियां चाहती हैं कि उस दिन उनका रूप चौहदवी के चांद की तरह निखर कर आए।
फिल्मों में ज्यादातर उत्तर भारतीय और पंजाब के कलरफुल कल्चर की शादियां ही दिखाई जाती हैं। इनमें दुल्हनों की ड्रेसेज भी वहीं के रंग-ढंग की होती हैं। चूंकि उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब और गुजरात में भव्य शादियां होती हैं जिनमें धूमधड़ाके के साथ चटकीले रंगों की डै्रसेज खास आकर्षण का केंद्र होती हैं इसलिए हर दुल्हन यही चाहती है कि शादी वाले दिन उसका भी रूप चटख रंगों सा निखर उठे। हां, ड्रेस के साथ जूलरी का सलेक्शन भी काफी मायने रखता है। आजकल शादियों में फंक्शन कई दिनों तक चलते हैं और दुल्हन के सामने चुनौती होती है हर समय अलग लुक कैरी करने की। सामान्यत हल्का मेकअप प्री वैडिंग फंक्शन के लिए ठीक रहता है ताकि दुल्हन भी फंक्शन की एक्टिविटीज में शरीक हो सके। शादी वाले दिन वरमाला के दौरान हैवी मेकअप की ही डिमांड रहती है ताकि दुल्हे ही नहीं बारातियों की नजर भी दुल्हन पर ठहर सके। खास बात यह है शादी समारोह के लिए दुल्हन को सिर्फ मेकअप की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि उसे पूरा मेकओवर करने की जरूरत है।
दुल्हन के सिर पर हैवी ज्वैलरी को टाईअप करती भारी चुन्नी या दुपट्टा आजकल चलन में हैं। गोल्ड के साथ-साथ डायमंड या इमीटेशन ज्वैलरी इस्तेमाल की जा सकती है। टिपिकल बॉलीवुड पंजाबी दुल्हन बनने के लिए किट में ईयररिंग्स, नेकलेस, एंकलेट्स, मांगटीका और कलयिन होने जरूरी हैं। चूड़ा पहने हाथों पर लगी आकर्षक मेहंदी तो पहली पसंद हैं ही। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं ताकि आप वेडिंग सेरेमनी को यादगार बना सकेंगे।
– शादी से कम से कम छह सप्ताह पहले स्किन, हेयर और नेल्स केयर प्रोग्राम के लिए ब्यूटीशियन से कांटेक्ट करना चाहिए।
– जहां तक संभव हो सूरज की रोशनी से बचें। बाहर जाना जरूरी हो तो 30 एसपीएफ के सनब्लॉक का इस्तेमाल करें।
-नींद के साथ कोई समझौता न करें। खुश रहें क्योंकि यही खुशी आपके चेहरे और त्वचा में झलकेगी।
-दुल्हन का मेकअप उसकी शादी की ड्रैस और ज्वेलरी के अनुसार ही होना चाहिए। यदि आउटफिट या ज्वैलरी हैवी है तो लाइट मेकअप होना चाहिए।
-मेकअप करते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि फेरों या वरमाला का समय कब है? दिन में फंक्शन है तो नेचुरल मेकअप ठीक रहेगा और शाम के कार्यक्रमों में हैवी मेकअप बेहतर रहता है।
-यह सही है कि दुल्हन को रोजमर्रा की पार्टियों से अलग तैयार होना है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेकअप थोप दिया जाए। जितना जरूरी है, उतना ही मेकअप किया जाना चाहिए।
-क्लीनजिंग के बाद एक अंडरबेस लगाना चाहिए ताकि मेकअप लंबे समय तक टिक सके।
-अगर दुल्हन की आंखों के नीचे काले घेरे छिपाने के लिए स्टार्स के हल्के रंग या पीले कंसीलर का उपयोग बेहतर रहता है। अगर ये घेरे ज्यादा गहरे हैं तो प्लस ओरेंज का इस्तेमाल किया जा सकता है।
-गोरी स्किन के लिए यलो टोन्स के फाउंडेशन ठीक रहते हैं। इसके लिए स्टार्स कॉस्मेटिक्स के एस 4 या एफएस 28 लेकर स्पंज या बफिंग ब्रश से मिलाकर लगाना चाहिए। गर्दन के पीछे, कान और दूसरे एक्सपोज एरिया पर भी फाउंडशन लगाना जरूरी है अन्यथा चेहरा मेकअप से पुता दिखेगा और दूसरी जगह आर्टिफिशियल लगेंगी।
-डस्टिंग के लिए स्टार्स का यलो मट्ट या बींज पर्ल ट्रांसुलेंट पाउडर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ब्रोंजिंग पाउडर भी डस्टिंग के दौरान नेचुरल ग्लो देता है लेकिन सामान्यतया यह इवनिंग लुक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
-स्टार्स कॉस्मेटिक्स ने हाल ही में ब्लशर्स लांच किए हैं जो हर मेकअप किट की जरूरत हैं। पीच या ब्रिक रैड ब्लश पंजाबी दुल्हन के मेकअप के लिए बेहतरीन हैं। चीकबोन्स के नीचे स्टार्स मिनरलाइज्ड ब्रोंजर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
-होठों के लिए वार्म कलर इस्तेमाल किए जाने चाहिए जैसे ओरंज-रेड, ओरेंज-गोल्ड, कॉपर वगैरह। कूल लुक के लिए मेजेंटा, ब्ल्यू-रेड शेड्स अप्लाई करना बेहतर रहता है। आप स्टार्स की 10 कलर वाली लिप रफ प्लेट भी इस्तेमाल करसकते हैं। लिप पॉट्स भी लिप्स को नेचुरल कलर देने में अहम है।
-यदि आप हैवी मेकअप नहीं कर रही हैं तो ब्ल्यू और ग्रीन रंग के शेड्स का इस्तेमाल न ही करें तो अच्छा है।
-परफेक्ट फोटो के लिए फाउंडेशन को अच्छी तरह एप्लाई करना चाहिए। स्टार्स क्रीम फाउंडेशन से शुरू करके डस्टिंग पाउडर से मेकअप पूरा करें। इतना ध्यान रखें कि पाउडर सिर्फ टचअप के लिए है। आप फोटो में चमकती नाक या फोरहेड तो नहीं चाहेंगी ना।
-अगर दुल्हन का आउटफिट लाल या पिंक है तो आईलिड के लिए मरून या रेड आईशेडो का प्रयोग करना चाहिए। स्टार्स के नंबर 4 शेड या मरून पिगमेंट भी खूबसूरत लुक देने में कारगर हैं। गोल्ड या नं. 1 पिग्मेंट को हाइलाइटर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। तीनों शेड्स को मिलाकर भी एक नया लुक दिया जा सकता है। जेट ब्लैक लाइनर लुक के लिए स्टार्स कॉस्मेटिक्स ने हाल ही में वाटरप्रूफ जेल लाइनर लांच किया है जो वाटरप्रूफ मस्कारे के साथ इस्तेमाल जा सकता है। स्टार काजल से आंखों का मेकअप पूरा किया जा सकता है। स्टार्स के पास दुल्हन के आउटफिट से मैच करते ढेरों आईशैडो अवेलेबल हैं।

